विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी आज पहुंचे चंपावत, करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण और नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 12:59 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत और बनबसा के दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चंपावत। जागरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चंपावत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत व बनबसा दौरे पर हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर सर्किट हाउस चंपावत हैलीपेड पहुंचे।जहां जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

सर्किट हाउस में वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर नागार्जुन पार्क पहुंचकर नवनिर्मित पार्क को जनता को समर्पित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री होटल न्यू तिवारी (निकट बस स्टेशन, चंपावत) पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से रवाना होकर बनबसा पहुंचेंगे।

पाटनी तिराहा पहुंचकर ''रन फार नशा मुक्ति अभियान'' का शुभारंभ करेंगे। साथ ही सीएसआर के अंतर्गत टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहीं पर सीएम नव-स्थापित बजरंबली की मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं सुन्दरकांड पाठ में सहभागिता करेंगे।

सीएम धामी मिनी स्टेडियम बनबसा पहुंचेंगे और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं खेल किट का वितरण करेंगे। जिसके बाद सीएम धामी अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।