कैलास मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने किए आदि कैलास के दर्शन, नावीढांग रवाना
कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल ने भारतीय भू-भाग में स्थित आदि कैलास के दर्शन किए और नावीढांग के लिए प्रस्थान किया। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, धारचूला। कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे पहले दल के यात्रियों ने बुधवार को भारतीय भू-भाग में स्थित आदि कैलास के दर्शन किए। दर्शनों से प्रफुल्लित यात्री भोलेनाथ के जयकारों के साथ नावीढांग के लिए रवाना हो गए। पहला दल 10 जुलाई को चीन में प्रवेश करेगा। दूसरा दल गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचेगा।
गुंजी में मेडिकल परीक्षण के बाद दल में शामिल 48 यात्री बुधवार को सुबह 7.15 बजे आदि कैलास के लिए रवाना हुए। दोपहर में यात्रियों ने आदि कैलास के दर्शन किए। दर्शनों के बाद यात्री लौटकर नावीढांग को रवाना हुए। नावीढांग में यात्री दो दिन बिताएगे। शुक्रवार को यात्री चीन में प्रवेश करेंगे। यात्रा पर जा रहा दूसरा दल आज पिथौरागढ़ पहुंचेगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम विश्राम गृह में दोपहर का भोजन लेने के बाद यात्री आधार शिविर धारचूला के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को दल गुंजी के लिए प्रस्थान करेगा।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना, बताया आत्मा का परमात्मा से मिलन