विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल की आग पहुंची गौशाला तक, पांच पशु जिंदा जले

By sunil negiEdited By:
Updated: Fri, 15 Apr 2016 06:51 PM (IST)

तहसील के एक गांव में जंगल की आग की चपेट में आने से एक गौशाला में बंधे पांच पशु जिंदा जल गए।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। तहसील के एक गांव में जंगल की आग की चपेट में आने से एक गौशाला में बंधे पांच पशु जिंदा जल गए। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
गर्मियां बढ़ने के साथ ही जंगल की आग भी विकराल रूप धारण कर रही हैं। आज इसी का एक भयावह रूप पिथौरागढ़ की तहसील के सौंन गांव में देखने को मिला। दिन में जंगल की आग ने विधवा रेखा देवी की गौशाला को चपेट में ले लिया। आग का पता तब चला जब दिन में रेखा देवी गौशाला में बंधे पशुओं को घास डालने गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग से गौशाला में बंधे पांच पशु जिंदा जल गए थे। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची।
पढ़ें:-रुड़की में तेंदुए ने विक्षिप्त युवक को बनाया निवाला