विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल रोड पर युवती को थप्पड़ों से पीटा, घसीटकर ले गया युवक

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:51 PM (IST)

हल्द्वानी की नैनीताल रोड पर एक युवक द्वारा युवती से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ...और पढ़ें

HighLights

  1. हल्द्वानी की नैनीताल रोड पर युवती से मारपीट

  2. युवक ने युवती को थप्पड़ मारे और घसीटा

  3. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शहर की व्यस्त नैनीताल रोड पर एक युवक द्वारा युवती से मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में युवक युवती को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। युवती खुद को बचाने के लिए युवक का हाथ पकड़कर मिन्नतें करती रही, लेकिन वह लगातार मारपीट करता रहा। इसके बाद युवक युवती को घसीटते हुए अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है।

प्रसारित वीडियो में युवक युवती के साथ अभद्रता करने के बाद मारपीट करता नजर आ रहा है। इस दौरान युवती चिल्लाकर मदद मांगती रही और खुद को बचाने का प्रयास करती रही। आरोप है कि युवक ने युवती का पीछा करने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो बनाए जाने का आभास होने के बाद भी युवक नहीं रुका और युवती को थप्पड़ मारता रहा। घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे लोग भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के बाद युवक युवती को घसीटकर अपने साथ ले जाता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।

फिलहाल युवक और युवती की पहचान सामने नहीं आई है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के पास अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में घटना की वास्तविक स्थिति और मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।