पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, ओले गिरने से गर्मी से मिली बड़ी राहत
पिथौरागढ़ में कई दिनों के इंतजार के बाद मंगलवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई ...और पढ़ें

ओलावृष्टि और गरज के साथ हुई जमकर हुई बारिश।
HighLights
पिथौरागढ़ में तेज गरज के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।
बारिश से तापमान गिरा, लोगों को गर्मी से राहत मिली।
धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। कई दिनों के इंतजार के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय में तेज गरज के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है।
कई दिनों से बढ़ रहा था तापमान
जनपद में पिछले कुछ दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा था। दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को खासी गर्मी महसूस हो रही थी। मंगलवार को भी दोपहर तक मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। दोपहर चार बजे बादल घिर आये और कुछ ही देर में तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
रुक-रुक गिरे ओले
वर्षा के साथ रुक-रुक कर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के चलते कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों में आ गया। बाजार में पहुंचे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाई कोर्ट में ईद-उल-जुहा का अवकाश 28 मई को, आज कार्य दिवस
तापमान में आई कमी
उधर धारचूला तहसील मुख्यालय में भी मंगलवार को कई दिनों बाद हल्की बारिश हुई। बारिश से तापमान में कुछ कमी आई है। यहां भी लोग गर्मी से बेहाल थे। आदि कैलास और ऊं पर्वत यात्रा मार्ग में नाबी, नपल्च्यू और कुटी में हल्का हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मंगलवार को हल्का हिमपात होने की सूचना है।