विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैलास मानसरोवर यात्रा: 10वां दल पहुंचा चौकोड़ी, शिवभक्तों ने साझा किए तिब्बत में दर्शन के अद्भुत अनुभव

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:02 PM (IST)

10वां कैलास मानसरोवर यात्रा दल तिब्बत से सफल यात्रा पूरी कर चौकोड़ी पहुंचा। शिवभक्तों ने कैलास दर्शन के अद्भुत अनुभव ...और पढ़ें

HighLights

  1. 10वां कैलास मानसरोवर दल चौकोड़ी पहुंचा।

  2. शिवभक्तों ने तिब्बत में कैलास दर्शन के अनुभव बांटे।

  3. यात्रा में शौचालय व स्नान की असुविधा बताई।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा और असीम आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कैलास मानसरोवर यात्रा का 10वां दल तिब्बत में अपनी पवित्र और दुर्गम यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद सोमवार को सुरम्य पर्यटन नगरी चौकोड़ी पहुंचा।

दल के यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा कुमाउनी परंपरा के अनुसार, उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी बालिकाओं ने आरती की थाल सजाकर और माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर सभी शिवभक्तों की अगवानी की।

यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए । सभी व्यवस्थाओं को ठीक बताया परंतु तिब्बत में कैलास परिक्रमा के दौरान शिविरों में शाैचालय ओर स्नान की परेशानी बताई और कहा कि नहाने के लिए बाल्टी से पानी मिलता था।

यात्रा दल में सबसे अधिक उम्र दराज जयपुर राजस्थान निवासी आलोक अग्रवाल 68 वर्ष ने बताया कि यात्रा बेहद सुखद रही । मानसरोवर में स्नान किया। परिक्रमा पथ पर शिविरों में शौचालय और स्नान की परेशानी हे। उनकी धर्मपत्नी रागिनी अग्रवाल 61 वर्ष ने कहा कि भगवान शिव के धाम का दर्शन अकल्पनीय रहा।

इस दौरान यात्रियों के ठहरने, खान-पान और शानदार स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्था में स्थानीय प्रबंधन की सराहनीय भूमिका रही। प्रबंधक दीपक पंत के कुशल नेतृत्व में दीप पपने, रविंद्र अधिकारी, दीप पंत, लाल सिंह, धन सिंह, कपूर, हेमंत, प्रकाश और विमला देवी ने पूरी तत्परता और सेवाभाव के साथ शिवभक्तों का ध्यान रखा।

यात्रियों ने इस उत्कृष्ट और घर जैसे आतिथ्य सत्कार के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। सायं को यात्री भजन, कीर्तन में लीन रहे।