Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा: दूसरा दल तिब्बत पहुंचा, पहला दल कैलास परिक्रमा पथ पर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:31 AM (IST)

    कैलास मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल तिब्बत के तकलाकोट पहुंच गया है, जबकि पहला दल कैलास परिक्रमा कर रहा है। ...और पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल तिब्बत पहुंचा।

    कैलास मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल तिब्बत पहुंचा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संसू , जागरण,धारचूला । कैलास मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल तिब्बत में प्रवेश कर तकलाकोट पहुंच चुका है। पहला दल तिब्बत में कैलास परिक्रमा कर रहा है तीसरा दल धारचूला से चल कर गुंजी पड़ाव पहुंच चुका है।

    दूसरे दल के यात्री मंगलवार की सुबह नावीढांग से लिपुपास को रवाना हुए। लिपुपास पर आइटीबीपी अधिकारियों ने यात्रियों को चीन के अधिकारियों को सौंपा।

    तिब्बत में कैलास परिक्रमा कर रहा पहला दल

    इस प्रक्रिया के पूरी होते ही सुबह नौ बजे यात्रियों ने तिब्बत में प्रवेश किया। यात्री मंगलवार और बुधवार को तकलाकोट में प्रवास करेंगे। वहीं पहला यात्रा दल तिब्बत में कैलास परिक्रमा कर रहा है।

    दल कैलास ओर मानस की परिक्रमा पूरी कर 18 जुलाई को भारत वापस लौटेगा। तीसरा दल मंगलवार को धारचूला से रवाना होकर गुंजी पहुंच चुका है। दल दो दिन गुंजी में प्रवास करेगा।

    इस दौरान आइटीबीपी के चिकित्सक चिकित्सा टीम के साथ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सकुशल ओर प्रसन्नचित्त हैं।

    यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रा: 27 घंटे बाद खुला मार्ग, पहले दल ने लिपू दर्रा पार कर तिब्बत में किया प्रवेश

    यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर खिसकी विशाल चट्टान, चीन सीमा का संपर्क कटा