Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैलास यात्रा में मिलेगा नया अनुभव, गुंजी में इग्लू हट्स में ठहरेंगे यात्री

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 06:41 PM (GMT+05:30)

    पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर और आदि कैलास यात्रा की तैयारियां तेज हैं। आदि कैलास यात्रा 1 मई से शुरू होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर और आदि कैलास यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आदि कैलास यात्रा एक मई से शुरू होने जा रही है, जबकि कैलास मानसरोवर यात्रा जून के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

    यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस बार रात्रि विश्राम व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुंजी में इग्लू आकार के हट्स तैयार किए जा रहे हैं, जहां यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में रात बिताने का अनूठा अनुभव ले सकेंगे।

    इस परियोजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- उम्मीद-2026: चारधाम के साथ ही सीमांत गुंजी तक की उड़ान भरेंगे यात्री, हेली सेवाएं लगाएंगी पंख

    यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन: गुंजी से 14 हजार फीट की ऊंचाई तक होगी रेस, 700 रेसर लेंगे भाग