Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छह बार एवरेस्ट फतह करने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने लवराज

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 May 2017 05:05 AM (IST)

    बीएसएफ के सहायक सेनानी लवराज धर्मशक्तू ने छठी बार एवरेस्ट फतह किया है। दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर छह बार चढ़ने वाले वह भारत के पहले पर्वतारोही हैं ...और पढ़ें

    छह बार एवरेस्ट फतह करने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने लवराज
    छह बार एवरेस्ट फतह करने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने लवराज

    मुनस्यारी (पिथौरागढ़), [जेएनएन]: बीएसएफ के सहायक सेनानी लवराज धर्मशक्तू ने छठी बार एवरेस्ट फतह किया है। दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर छह बार चढ़ने वाले वह भारत के पहले पर्वतारोही हैं। वह मुनस्यारी के बौना गांव के रहने वाले हैं।

    पद्मश्री लवराज इस बार तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) द्वारा प्रायोजित एवरेस्ट अभियान दल में शामिल थे। उनके नेतृत्व में गए इस दल में धारचूला निवासी ओएनजीसी में इंजीनियर योगेश गब्र्याल समेत उत्तराखंड के चार पर्वतारोही थे। 

    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस दल को गत 28 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। लवराज ने फोन पर बताया कि इस दल ने शनिवार सुबह एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। 

    1998 में पहली बार चढ़े थे एवरेस्ट

    लवराज धर्मशक्तू ने 1998 में पहली बार एवरेस्ट फतह किया था। इसके बाद बीएसएफ में जाने के बाद वर्ष 2006, 2009, 2012, 2013 और अब 27 मई 2017 को छठी बार एवरेस्ट फतह करने में सफलता हासिल की है।

     यह भी पढ़ें: महिला दिवसः पिता की प्रेरणा से चोटियों को लांघ रही हैं ये बेटियां

    यह भी पढ़ें: नुंग्शी-ताशी ने न्‍यूजीलैंड के माउंट कुक पर फहराया तिरंगा