Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall Photos: बर्फबारी से लकदक पिथौरागढ़ के पहाड़, दिखा बर्फ की चादर के ढके हिमालय का अद्भुत दृश्‍य

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 08:08 AM (IST)

    शुक्रवार को पिथौरागढ़ और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मुनस्यारी, चंडाक, चौकोड़ी और थलकेदार की चोटियां बर्फ से ढक गईं। धारचूला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पिथौरागढ़ और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी

    2. मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

    3. थल-मुनस्यारी मार्ग बंद होने की आशंका, जनजीवन प्रभावित

    जागरण टीम , पिथौरागढ़। शुक्रवार को मौसम मेहरबान हो गया। निचले क्षेत्रों में बारिश और उच्च हिमालय सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी, पिथौरागढ़ नगर के चंडाक, चौकोड़ी, थलकेदार की चोटी पर भी मौसम का पहला हिमपात हुआ।

    उधर धारचूला के दारमा, व्यास में हिमपात हुआ। लिपूलेख, नाविढांग, ओम पर्वत कालापानी, गुंजी, नावी, कुटी, आदि कैलास सहित दारमा में भारी हिमपात हुआ है। खलिया में लगभग 5 इंच, कालामुनि में 4 इंच, बलाती में 3 इंच, मुनस्यारी में 2 इंच से अधिक हिमपात हुआ।  हिमपात जारी रहने पर थल मुनस्यारी मार्ग के बंद होने के आसार बनते जा रहे हैं।

    गुंजी में तेज अंधड़, मंदिर-होटल और कैंटीन की छत उड़ी

    पिथौरागढ़: कैलास मानसरोवर यात्रा और आदि कैलास यात्रा के प्रमुख पड़ाव साढ़े दस हजार फी ट की ऊंचाई पर स्थित गुजी में शुक्रवार की सांय बर्फबारी के दौरान तेज अंदड़ चला|अंधड से गुंजी के मनीला मैदान मैं मेला कमेटी भवन की छत, भीम सिंह के होटल की छत, आईटीबीपी के मंदिर की छत और ग्रिफ के कैंटीन की छत उड़ गई है|

    नपलचयु गांव में कुछ मकानो की छत उड़ी है | गुंजी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय 4:30 बजे से यहां पर हिम पात शुरू हुआ| लगभग जब डेढ़ फीट बर्फ गिरी थी तो उसी समय अचानक बहुत तेज हवाएं चलने लगी | तेज हवाओं के चलते यह नुकसान हुआ है| व्यास घाटी के अन्य गांवो में भी नुकसान की संभावना है लेकिन अभी तक पूरी सूचना नहीं मिल पाई है|

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल से आई बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें, मौसम के पहले स्‍नोफॉल से बदले सरोवरी नगरी के नजारे

    यह भी पढ़ें- वर्षा और बर्फबारी के चलते बंद रहेंगे सभी School, 12 जिलों में घोषित किया गया है अवकाश

     

    image

    बेरीनाग से मिली सूचना के अनुसार पर्यटक स्थल चौकोड़ी में भी इस वर्ष का पहला अनुपात हो चुका है।

    image

     पूरा जिला ठंड की चपेट में है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। पिथौरागढ़ में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है।

    image

    शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए थे। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि यह राहत अस्थायी साबित हुई।


    image

    दोपहर बाद मौसम ने फिर से रुख बदला और लगभग चार बजे के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया।

    image

    निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी। बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।