आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के विवादित बयान पर पिथौरागढ़ में FIR, मामला साइबर सेल को ट्रांसफर
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पिथौरागढ़ में ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है।

मामला अब साइबर सेल को जांच के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
HighLights
नेहा बोरा के खिलाफ पिथौरागढ़ में तहरीर दर्ज हुई।
ब्राह्मणों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला है।
जांच के लिए मामला साइबर सेल को सौंपा गया।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। ब्राह्मणों पर कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में शुक्रवार को 2 लोगों ने आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। मामला साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
देवभूमि शिक्षा केंद्र के निदेशक नीरज चंद्र जोशी और डा.प्रदीप जोशी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक बयान दिया है। उनका यह बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। उनके इस बयान से देश भर का ब्राह्मण समुदाय आहत है। उनका यह बयान नफरती, पूर्वाग्रहों से ग्रसित और गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इससे शांति भंग की आशंका भी है।
तहरीर में नेहा बोरा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रभारी कोतवाल ललित मोहन जोशी ने कहा है कि मामला साइबर सेल को हस्तांतरित किया जा रहा है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी। नेहा बोरा पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट तहसील की रहने वाली हैं।