Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ में एक नेपाली मजदूर की बर्फ में दबने से मौत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 11 Mar 2017 04:00 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में जंगल गए एक नेपाली मजदूर की बर्फ में दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोग दस घंटे बर्फ में फंसने के बाद सकुशल लौट आए हैं। ...और पढ़ें

    पिथौरागढ़ में एक नेपाली मजदूर की बर्फ में दबने से मौत
    पिथौरागढ़ में एक नेपाली मजदूर की बर्फ में दबने से मौत

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: तहसील धारचूला के तल्ला दारमा के सुवा क्षेत्र में जंगल गए एक नेपाल निवासी मजदूर की बर्फ में दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोग दस घंटे बर्फ में फंसने के बाद सकुशल लौट आए हैं।
    धारचूला से 54 किमी दूर सुवा गांव में नेपाली मजदूर ठेकेदार के साथ कार्य करते हैं। पांच नेपाली मजदूर शुक्रवार की सुबह एक जड़ी का पता लगाने के लिए जंगल गए। इस क्षेत्र में गुरुवार से ही हिमपात हो रहा है। आज सुबह भी भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते नेपाली मजदूर भटक गए। दो नेपाली मजदूर एक तरफ और तीन नेपाली मजदूर एक दिशा की तरफ हो गए। घंटों बीतने के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो ठेकेदार को चिंता हुई।
    ग्रामीणों ने सूचना तहसील प्रशासन को दी। तहसील से पुलिस एसडीआरएफ और राजस्व दल गांव को रवाना हुवा। सायं तक टीम गांव नहीं पहुंची है। इस बीच 10 घंटे से भटके नेपाली मजदूर तो आपस में मिल गए, लेकिन एक नेपाली मजदूर की बर्फ में दबकर मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग था। मृतक के नाम का पता नहीं चल सका है। राजस्व दल के पहुंचने के बाद ही नाम का पता चलेगा।