विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में बारिश से एक मकान ध्‍वस्‍त, किशोरी ने भागकर बचाई जान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 09 May 2017 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2017 06:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के अस्कोट क्षेत्र के बडीगांव में तेज बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान मकान के अंदर मौजूद किशोरी ने भागकर जान बचाई।

पिथौरागढ़ में बारिश से एक मकान ध्‍वस्‍त, किशोरी ने भागकर बचाई जान
पिथौरागढ़ में बारिश से एक मकान ध्‍वस्‍त, किशोरी ने भागकर बचाई जान

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: डीडीहाट तहसील के अस्कोट क्षेत्र के बडीगांव में बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान मकान के अंदर मौजूद किशोरी  ने भागकर जान बचाई।

आज इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस दौरान बडीगांव में तेज सिंह लूंठी का दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस मौके पर मकान के अंदर तेज सिंह की 17  वर्षीय पुत्री भावना थी।

तेज हवा से जब पत्थरों की स्लेट वाली छत उड़ने लगी तो उसने बाहर को दौड़ लगा दी। उसके घर से बाहर निकलते ही मकान की छत और एक दीवार गिर गई। हादसे में भावना बाल बाल बची।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आंधी-तूफान ने खड़ी की मुसीबत

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बारिश से तबाही, महिला समेत चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।