यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। यहां उच्च और उच्च मध्य हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। ...और पढ़ें

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। यहां उच्च और उच्च मध्य हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन में मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान बादलो से ढक गया और बारिश होने लगी। इस दौरान ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ।
मुनस्यारी के सामने खड़ी पंचाचूली हंसलिंग राज रंभा सहित अन्य चोटियों में हिमपात देर शाम तक जारी रहा। मुनस्यारी में हल्की बूंदाबादी भी चली। जिसके चलते यहां पर ठण्ड बढ़ गई है।
पढ़ें: उत्तराखंड: बर्फबारी के चलते केदारनाथ में हवाई सेवाएं बंद
यहां पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। ठंड के चलते दीवाली में बाजार में भी चहल पहल पहले की अपेक्षा कम देखने को मिली।
पढ़ें: उत्तराखंड की पहाड़ियों में बर्फबारी, केदारनाथ-बदरीनाथ में ठंडक बढ़ी