Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंधड़ व बारिश से जनजीवन प्रभावित, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में लगातार दूसरे दिन तेज अंधड़, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ...और पढ़ें

    अंधड़ व मूसलाधार बारिश से मार्ग गिरा पेड़।

    अंधड़ व मूसलाधार बारिश से मार्ग गिरा पेड़।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में लगातार दूसरे दिन मौसम का कहर जारी रहा। शनिवार सांय तेज अंधड़, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

    शाम 4 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ तेज हवा चली। वर्षा और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ चुकी है।

    मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक जिले में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    जिला मुख्यालय में तेज बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। थल से मिली जानकारी के अनुसार थल बेरीनाग के मध्य बर्षायत के पास जबरदस्त आंधी से एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर अस्कोट-कर्णप्रयाग राजमार्ग पर गिर गया।

    इससे करीब आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा। बैंड कर्मियों और पुलिस जवानों द्वारा पेड़ हटाए जाने के बाद फंसे वाहन निकले।

    थल-पांखू-कोटमन्या मोटर मार्ग भी पेड़ गिरने से बंद हो गया। मार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। आंधी से थल, डीडीहाट, नाचनी और तेजम क्षेत्र में भी भारी वर्षा हुई। धारचूला में आसमान दिनभर घने बादलों से घिरा रहा। मुनस्यारी में हल्की बुद्ध आबादी हुई, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम बदला रहा।

    तेज हवाओं और बारिश से थल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। जिला मुख्यालय में भी लगभग 2 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। अभी तक कहीं से भी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर जारी