विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ultra Marathon: आदि कैलास परिक्रमा रन के लिए पहुंचे 18 राज्यों के धावक, दौड़े बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान

Published: Sun, 02 Nov 2025 12:41 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आदि कैलास परिक्रमा रन का आयोजन किया गया। मनीला गूंजी से ...और पढ़ें

बुजुर्ग युवाओं महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। Jagran

 बुजुर्ग युवाओं महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। Jagran

HighLights

  1. आदि कैलास परिक्रमा रन का आयोजन

  2. 18 राज्यों के धावकों ने लिया भाग

  3. बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं की दौड़

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन प्रथम हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन में बुजुर्ग युवाओं महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

सुबह 5 बजे मनीला गूंजी से पांच, दस, इक्कीस, बयालीस किलोमीटर की मैराथन दौड़ शुरू हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 60 किलोमीटर की अल्ट्रामैराथन को ज्योलिंकोंग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा तथा एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने भी 5 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन दौड़ पूरी की। इस दौरान स्थानीय जड़ी बूटी व्यंजन तथा विभिन्न प्रकार के सरकारी स्टॉल भी लगाए गए।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने इस आयोजन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि आयोजन में स्थानीय गांवों के लोगों का व्यापक सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री के निर्देशन में शीतकालीन रोमांचक पर्यटन की शुरुआत की गई है।

वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र में साहसिक खेलों के आयोजन से उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा मिलने की संभावना जताई गई। साथ ही दुर्गम इलाकों में होम स्टे नीति को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि यह अल्ट्रा मैराथन आदि कैलास क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देश-विदेश में नई पहचान दिलाएगी। प्रतिभागी धावकों ने इस अनुभव को यादगार बताया और बेहतर प्रबंधन के लिए आईटीबीपी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।