Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 30 अगस्त तक मौका

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:45 PM (IST)

    राज्य सरकार ने 'उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू।

    2. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त।

    3. राज्य विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मान।

    संवाद सूत्र, चंपावत। राज्य सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले 'उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के पात्र नागरिकों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करने का आग्रह किया है।

    उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिनके उल्लेखनीय कार्यों से उत्तराखंड का नाम राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो, अथवा जिन्होंने राज्य के विकास में उत्कृष्ट योगदान दिया हो और जिनके कार्यों को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई हो।

    पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन तैयार कर उसमें अंकित तथ्यों का सत्यापन संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से कराते हुए सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सोबन सिंह जीना भवन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून–248001 के पते पर निर्धारित तिथि तक प्रेषित करना जरूरी है।

    डीएम ने बताया कि निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों का संकलन कर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति प्राप्त आवेदनों एवं अपने विवेक से सुझाए गए नामों पर विचार कर पात्र व्यक्तियों के नाम पुरस्कार हेतु संस्तुत करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एनालॉग डेयरी उत्पादों की बिक्री पर लगी रोक, FSDA ने जारी किया आदेश