Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ में खिली धूप, न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंचा

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में दो दिन पूर्व तक माइनस 2 डिग्री तापमान अब बढ़ कर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। ...और पढ़ें

    पिथौरागढ़ में खिली धूप, न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंचा
    पिथौरागढ़ में खिली धूप, न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंचा

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली। मुनस्यारी में दिन में मौसम साफ रहा। हालांकि देर शाम कुछ देर आसमान बादलो से जरूर घिरा। इस दौरान ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ।

    कुछ देर बादलों के घिर जाने के आधे घंटे बाद मौसम साफ हो गया था। दो दिन बाद धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई। मौसम साफ होने की वजह से मुनस्यारी में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से अभी भी रुठे हैं बदरा

    दो दिन पूर्व तक माइनस 2 डिग्री तापमान अब बढ़ कर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्फबारी से 20 हजार आबादी का जीवन संकट में