Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति से हुआ विवाद, पत्‍नी ने जंगल जाकर किया यह काम

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2016 07:00 AM (IST)

    पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र के मुवानी में एक विवाहिता ने पति से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने शव कब्‍जे में ले लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: थल क्षेत्र के मुवानी के बोकटा गांव में एक विवाहिता ने पति से विवाद होने पर ऐसा कदम उठा लिया, जिसे पढ़कर आप भी चौक जाएंगे। पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जंगल जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं मामला।

    जानकारी के अनुसार, आज सोनी (24 वर्ष) पत्नी महेश सिंह जब घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश की। घर से लगभग 50 मीटर दूर जंगल में सोनी का शव पेड़ से लटका मिला। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना थल पुलिस को दी।

    पढ़ें-दरवाजा खोला तो पता लगा नहीं रहा बेटा, परिवार में कोहराम

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का मायका ओगला है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा है। आत्महत्या का कारण पति और पत्नी के बीच मन मुटाव बताया जा रहा है।

    पढ़ें:-चंपावत में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

    पढ़ें:-प्रधानाचार्य ने ऐसा क्या किया कि खुद पर तेल छिड़ककर छत पर चढ़ गया छात्र

    पढ़ें:-नौकरी छुटने से दुखी युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम...