विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब के खिलाफ महिलाओं ने तेज किया आंदोलन

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 01 Apr 2017 04:00 AM (GMT+05:30)

महिलाओं ने तहसील थल के आसपास के चार गावों में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। महिलाओं से शराब के विरोध में सडकों पर उतरने की अपील की।

शराब के खिलाफ महिलाओं ने तेज किया आंदोलन
शराब के खिलाफ महिलाओं ने तेज किया आंदोलन

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: थल में शराब के खिलाफ चल रहा महिलाओं का आंदोलन तेज हुआ। गुरुवार की शाम महिलाओं ने तहसील थल के आसपास के चार गावों में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। महिलाओं से शराब के विरोध में सडकों पर उतरने की अपील की। शुक्रवार से जोग्यूडा थल में धरने पर बैठने का निर्णय लिया।

थल में पिछले चार दिनों से शराब के खिलाफ महिलाएं आंदोलित है। अभी तक महिलाएं सांकेतिक प्रदर्शन कर रही थी। गुरुवार शाम बीडीसी सदस्य सुंदरी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने थल जोग्यूडा थल गर्जिला और चौनपातल गावों में जाकर जुलूस निकाला और महिलाओं को शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरने को कहा।

इस मौके पर महिलाओं ने शुक्रवार से दिन भर धरने पर बैठने का एलान किया। इधर पुरुषों ने भी शुक्रवार से महिलाओं के आंदोलन के समर्थन की घोषणा की है। जिसे लेकर महिलाएं उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाओं ने शराब की दुकान का किया विरोध, लगाया सांकेतिक चक्‍का जाम

यह भी पढ़ें: हाट मिक्स प्लांट लगाने से ग्रामीण नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें: बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में लोगों ने काटा हंगामा