Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महाशिवरात्रि पर निकलेगा केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 22 Jan 2018 09:45 PM (IST)

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त महा शिवरात्रि के दिन 14 फरवरी को निकाला जाएगा। इसकी तैयारी में बदरी केदारनाथ मंदिर समिति जुट गई है। ...और पढ़ें

    महाशिवरात्रि पर निकलेगा केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त
    महाशिवरात्रि पर निकलेगा केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ऊखीमठ स्थित पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 14 फरवरी को तय की जाएगी। 

    पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पुरोहितों, वेदपाठियों, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला जाएगा। 

    मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा व वरिष्ठ प्रबंधक किशन त्रिवेदी ने बताया कि इसके लिए मंदिर समिति तैयारियों में जुट गई है। इस मौके पर ओंकारेश्वर धाम में बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक व रुद्राभिषेक भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, झंडारोहण के साथ वसंत उत्सव शुरू

    यह भी पढ़ें: पांडुकेश्वर स्थित कुबेर मंदिर में विराजमान हुए धन कुबेर

    यह भी पढ़ें: यहां भी बसते हैं भगवान बदरी विशाल, पवित्र जल करता है रोगमुक्त