Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा: बारिश से सिरोबगड़ में बंद बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:59 AM (IST)

    गुरुवार को बारिश के कारण सिरोबगड़ में बंद बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को भी भारी बा ...और पढ़ें

    सिरोबगड़ में बदरीनाथ हाईवे खुला। जागरण

    सिरोबगड़ में बदरीनाथ हाईवे खुला। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। गुरुवार को हुई बारिश के चलते सिरोबगड़ में बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे खुल गया है। यहां भारी संख्या में यात्री वाहन फंसे हुए थे। जो रवाना किए गए। 

    इससे पहले बुधवार को भी भारी बारिश के चलते जनपद में स्थित बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा। मलबा हटाने के बाद शाम साढ़े चार बजे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सुचारु की गई।

    बुधवार को तीन घंटे बंद रहा था हाईवे

    बुधवार को लगभग दोपहर 1:30 बजे झमाझम बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों का पांच किमी तक लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनएच लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग एक घंटे तक मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो सका। बारिश का असर कम होने पर विभाग ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

    एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था। विभाग की टीम ने मार्ग को साफ कर यातायात सुचारू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश से देहरादून दून बना तालाब, नदी-नाले उफनाए; तस्वीरें बयां कर रही हाल

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, 59 सड़कें बंद; पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    खबरें और भी