विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेंदुए की खाल ले जा रहे चार तस्‍करों को वन विभाग ने दबोचा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 07:10 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Jan 2017 04:00 AM (GMT+05:30)

रुद्रप्रयाग में चेकिंग के दौरान वन विभाग ने चार तस्करों को तेंदुए की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: वन विभाग ने चार तस्करों को तेंदुए की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सोमवार देर शाम वन विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से तीन किमी गोचर की ओर एक मैक्स जीप में चार लोगों को तेंदुए की दो खालों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों में राजे सिंह पुत्र खेम सिंह, ग्राम गेलूबगड़, तहसील गैरसैंण जिला चमोली, दूसरा आरोपी दिवानी राम टम्टा पुत्र दत्तीराम टम्टा, ग्राम पाली पोस्ट पोखरी, गंगोलीद्वार, जिला पिथौरागढ़, काशीराम टम्टा पुत्र डामरराम टम्टा, ग्राम दौलापाणी, द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा, दीपक खडग़ा पुत्र राणा खडगा, बदलकोट, तहसील कालीकोट, जिला कालीकोट, निवासी नेपाल शामिल हैं।

पढ़ें-तस्करों से मिले तेंदुए के दांत व नाखून, छह गिरफ्तार

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय वन जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया कि आरोपियों के पास से एक 1.9 मीटर लंबी तेंदुए की खाल व एक तेंदुए के बच्चे की खाल बरामद की गई। डीएफओ ने कहा कि वन तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पढें: नौ लाख की नई करेंसी कार से बरामद, भट्टा स्वामी गिरफ्तार

पढें: डेढ़ लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामान के साथ तस्कर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।