Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद दिल्ली हरियाणा पंजाब व यूपी से उमड़े पर्यटक, चोपता औली व धनोल्टी में रही भीड़

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 06:31 PM (GMT+05:30)

    Snowfall In Uttarakhand गढ़वाल के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी के बाद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित देशभर से पर्यटकों की भी ...और पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद देशभर से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है।

    Snowfall In Uttarakhand गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद देशभर से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है।

    HighLights

    1. गढ़वाल में भारी बर्फबारी से पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ी

    2. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी से पर्यटकों की भारी भीड़

    3. चोपता, औली, धनोल्टी में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा

    संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। Snowfall In Uttarakhand गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद देशभर से पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

    राज्य के विभिन्न जिलों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक गढ़वाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे लंबे समय से मंद पड़े पर्यटन कारोबार में नई जान आ गई है।

    रुद्रप्रयाग जनपद का प्रमुख पर्यटन स्थल चोपता बीते दो दिनों से पर्यटकों की भारी भीड़ से गुलजार है। बर्फबारी के बाद शनिवार को भी बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे।

    Snowfall in Devariyatal

    पर्यटकों की बढ़ती आमद से क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

    चोपता क्षेत्र में इस समय करीब 70 से 80 प्रतिशत कॉटेज फुल चल रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी बर्फबारी की संभावना जताए जाने से पर्यटकों की भीड़ बने रहने की उम्मीद है।

    Snowfall Today

    इसके अलावा औली, धनोल्टी, हर्षिल और देवरियाताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। केदारघाटी होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि लंबे समय बाद हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

    चोपता के स्थानीय कारोबारी मोहन सिंह ने बताया कि बर्फबारी की संभावना के चलते दो-तीन दिन पहले ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो सप्ताह तक क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी।

    Snowfall Update News

    टिहरी जनपद में भी पर्यटकों की जबरदस्त आमद

    टिहरी जिले के बर्फबारी वाले पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। धनोल्टी, नागटिब्बा, कैम्पटी, बुरासखंडा और सुरकंडा देवी मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

    व्यापार मंडल धनोल्टी के अध्यक्ष रघुवीर बेलवाल, होटल एसोसिएशन धनोल्टी के अध्यक्ष अजयपाल बेलवाल तथा नागटिब्बा ट्रेकिंग एसोसिएशन के सदस्य गंभीर सिंह चौहान और विमल रमोला ने बताया कि बर्फबारी के चलते सामान्य दिनों की तुलना में औसत से दोगुनी से अधिक संख्या में पर्यटक इन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

    अनुमान है कि पिछले दो दिनों में ही पांच हजार से अधिक पर्यटक इन पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं।

    यह भी पढ़ें- Snowfall के बाद पर्यटन स्थल गुलजार, पर्यटकों ने बर्फ से ढकी पहाड़ियों की सुंदरता का लिया आनंद

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर बर्फबारी, UP-MP-पंजाब समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट; राजस्थान में 10 डिग्री तक गिरा पारा

    खबरें और भी