Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम के कपाट खुले: 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज; सीएम धामी भी पहुंचे

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 09:11 AM (IST)

    विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले

    2. दस क्विंटल फूलों से सजाया गया भव्य केदारनाथ धाम

    3. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे उद्घाटन अवसर पर मौजूद

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।

    कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कपाट उद्घाटन के दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर पर भव्य पुष्प वर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को और भी बढ़ा दिया।

    सुबह शुरू हुए थे धार्मिक अनुष्ठान

    प्रातः लगभग 4 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए थे। पंचमुखी डोली की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान की डोली को मंदिर प्रांगण में लाया गया, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत कपाट खोलने की तैयारियां पूरी की गईं।

    आठ बजे खुले कपाट

    ठीक 8 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सर्वप्रथम भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया और सभी धार्मिक औपचारिकताओं के पश्चात भगवान केदारनाथ विधिवत विराजमान हुए।

    बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालु

    इस भव्य आयोजन के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे केदारनाथ धाम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज तैयार: केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर तैनात होंगे स्पेशल ऑफिसर, शिकायतों पर होगी सीधी नजर