Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kedarnath News: केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या पहुंची 14 लाख

    By Brijesh bhattEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 01:53 AM (GMT+05:30)

    Kedarnath News - केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन पिछले दो दिन से 12 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को पहु ...और पढ़ें

    केदार बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या पहुंची 14 लाख
    केदार बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या पहुंची 14 लाख

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन पिछले दो दिन से 12 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। वहीं दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 14 लाख पार कर चुकी हैं।

    केदारनाथ धाम में भक्तों का सैलाब एक बार फिर से उमड़ रहा है, हालांकि द्वितीय चरण की यात्रा शुरू होने के लगभग बीस दिन बाद अब यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। 

    लगातार बारिश के चलते द्वितीय चरण के शुरुआत में यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ सकी, लेकिन पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 12 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को आ रहे हैं। 

    गुरुवार को दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 14 लाख पार गई। अभी आने वाले अक्टूबर महीने यात्रा जारी रहेगी, उम्मीद है कि इस बार दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। गत वर्ष की केदारनाथ के इतिहास में सबसे अधिक 15 लाख 45 हजार यात्री दर्शनों को पहुंचे थे। इस वर्ष अभी तक 1401955 यात्री दर्शनों को पहुंच चुके है।

    मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। कहा कि चार धाम दर्शन को देश विदेश से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति दर्शन करने को आने वाले यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रही है।

    84 हजार यात्री कर चुके हैं हेली से दर्शन

    द्वितीय चरण में भी आठ हेली कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं दे रही है। प्रतिदिन औसतन 12 सौ से अधिक यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। अब तक हेली सेवा से कुल 85 हजार 130 यात्री दर्शनों को पहुंचे। 

    खबरें और भी

    आठ हेली कंपनियों ने कुल 15 हजार 323 उड़ाने भरी गई। इस समय गुप्तकाशी से ट्रांस भारत व आर्यन हेली कंपनी, फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन व थम्बी, शेरसी से हिमालयन व क्रिस्टल एविएशन व सीतापुर से ऐरो एविएशन सेवाएं देंगी।

    3 लाख परिवार केदारनाथ धाम यात्रा पर निर्भर

    उत्तराखंड के करीब तीन लाख परिवार बाबा केदारनाथ की यात्रा पर निर्भर हैं। इनका रोजगार देश विदेश से आने वाले यात्रियों पर निर्भर है। कोरोना काल में धाम के कपाट बंद होने से यहां के स्थानीय लोगों पर काफी बुरी आर्थिक मार झेलनी पड़ी थी। पिछले वर्ष से लगातार यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों को उम्मीद है कि धीरे-धीरे सब पटरी पर आ जाएगा।