Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमालय में बसे चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, होंगे भगवान शिव के 'एकनान' स्वरूप के दर्शन

    Updated: Sun, 18 May 2025 12:15 PM (GMT+05:30)

    विश्व विख्यात चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए जिसमें बड़ी ...और पढ़ें

    Rudranath Temple Doors Open: पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु कपाट खुले। जागरण
    Rudranath Temple Doors Open: पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु कपाट खुले। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण गोपेश्वर। Rudranath Temple Doors Open: विश्व विख्यात चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सदियों पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए हैं। इस गरिमामय समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति ने कपाट खोलने की प्रक्रिया को और भी दिव्य बना दिया।

    चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मन्दिर में भगवान शिव के 'एकनान' स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है। कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक रुद्रनाथ में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जायेगी।

    इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे और भगवान रुद्रनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रुद्रनाथ के कपाट खुलने के साथ ही, इस दुर्गम लेकिन पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो गया है, जो भक्तों को भगवान शिव के 'एकनान' स्वरूप के दर्शन का अलौकिक अवसर प्रदान करेगा।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    खबरें और भी