रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: दिल्ली से गांव में छुट्टियां मनाने की हसरत रह गई अधूरी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दिल्ली से रुद्रप्रयाग अपने गांव छुट्टियां मनाने आ रहा एक परिवार भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। ...और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के भीरी-परकंडी-पेलिंग मोटरमार्ग पर कार दुर्घटना के बाद राहत बचाव में जुटी रेस्क्यू टीम। पुलिस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से पहले ही गांव जाने का कार्यक्रम तय हो गया था। छुट्टियों में गांव में मौज-मस्ती की हसरत थी, लेकिन नियति को कुछ ही मंजूर था।
गांव के पास पहुंचने से पहले ही परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसा पहाड़ जिसके बारे में किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। गांव वाले गमगीन हैं। जिस घर में अपनों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था वहां मातम पसरा है।
पंकज सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। बच्चों के स्कूल छुट्टियां होने और भीषण गर्मी के कारण परिवार छुट्टियां बिताने गांव आ रहा था। बेटे के परिवार के आने की खुशी में बुजुर्ग पिता महेंद्र सिंह सुबह से ही बांसवाड़ा में अपने बेटे अंजन सिंह की दुकान पर इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली से परिवार के पहुंचने के बाद सभी लोग कार से गांव के लिए रवाना हुए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। उथिंड गांव के प्रधान जयकृत सिंह ने बताया कि गांव के लोग परिवार के दुख में शामिल होकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
एजेंसियों ने चलाया राहत और बचाव कार्य
पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्यमुनि भेजा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 2 भीषण सड़क हादसे: चमोली-रुद्रप्रयाग में दंपती और पिता-पुत्र समेत 6 की मौत
यह भी पढ़ें- टिहरी के नरेंद्रनगर बाजार में मिनी ट्रक का कहर: 3 पिलर ध्वस्त, आवासीय भवन का बरामदा गिरा