विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग में मौसम ने बिगाड़े हालात, 14 सड़कों पर ठप हुआ आवागमन; 40 से अधिक गांवों की बढ़ी परेशानी

Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:43 PM (IST)

रुद्रप्रयाग में 14 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। जनपद में 14 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई मार्ग पिछले दो सप्ताह से बंद हैं, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित है। रायड़ी मोटर मार्ग भी लंबे समय से अवरुद्ध है। इस मार्ग से 20 से अधिक गांव जुड़े हैं, जिससे ग्रामीणों की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित होने के साथ आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता में भी दिक्कतें आ रही हैं।

ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि रायड़ी मोटर मार्ग को बंद हुए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से भी क्षेत्र का निरीक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए शीघ्र मार्ग खोलने की मांग की।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में जनपद में लोक निर्माण विभाग के छह, पीएमजीएसवाई के सात तथा एनपीसीसी का एक मोटर मार्ग अवरुद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग खुले हैं। मार्ग बंद होने से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के साथ खाद्यान्न, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं को लेकर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम की बात करें तो जनपद में बादल एवं कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीनों तहसीलों में वर्षा नहीं हुई। बह आठ बजे अलकनंदा का जलस्तर 624.75 मीटर और मंदाकिनी का 623.92 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर से नीचे है। प्रशासन ने आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां उच्च स्तर पर रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में डाला जा रहा कचरा, एसटीपी पर उठे सवाल