रुद्रप्रयाग में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर डीएम विशाल मिश्रा ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

डीएम ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके संघर्ष, त्याग और जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
HighLights
जिलाधिकारी ने राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।
उत्तराखंड निर्माण में महिलाओं, युवाओं, छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लंबे संघर्ष और जनभागीदारी से पृथक राज्य का सपना साकार हुआ।
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण की लड़ाई में महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे संघर्ष और जनभागीदारी के परिणामस्वरूप पृथक राज्य का सपना साकार हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और अटूट संकल्प का परिणाम है।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मानवेंद्र सिंह बर्त्वाल, मोहन चंद्र बर्त्वाल, रमेश सेमवाल, कमल सिंह, मदन कोटवाल, वीरेंद्र सिंह असवाल, लक्ष्मी प्रसाद, राजेंद्र सिंह, सुंदर लाल तिवारी और राम भरोसे सहित मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी, अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।