विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rudraprayag: बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण; 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को पर पाया कब्जा

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 13 Oct 2023 07:45 AM (IST)

रुद्रप्रयाग। वन विभाग जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चोपता क्षेत्र के बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र ...और पढ़ें

Rudraprayag: बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण
Rudraprayag: बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चोपता क्षेत्र के बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया, जिसमें करीब 20 ढ़ाबे और रेस्टोरेंट को तोड़ा गया। साथ ही 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि वन प्रभाग रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र चोपता के बनियाकुंड में यह कार्रवाई की गई। बताया कि भारतीय वन अधिनियम में चिह्नित व्यक्तियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई गई। इसके साथ ही दो वर्षों की सुनवाई व कई अवसर दिए जाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने प्रश्नगत भूमि पर अपना स्वामित्व साबित नहीं किया, जिस पर बेदखली का आदेश पारित किया गया। कहा कि करीब 20 व्यक्तियों के अप्राधिकृत अध्यासनों से लगभग 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया।

अवैध कब्जे को हटाया

उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय एवं राजमार्ग के समीप वन क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में ही ढाबा, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों को हटाए जाने को लेकर अवगत कराया गया था। कब्जाधारी व्यक्तियों ने स्वयं अपना सामान हटाया, जिसके लिए विभाग ने पूर्ण समय दिया। गुरुवार को विभाग ने पक्के किए गए अवैध कब्जे को हटाया।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand: कार्यक्रम में पहुंचे 2700 कलाकार, कायम किया विश्व रिकॉर्ड; प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए PM Modi

इस मौके पर थे उपस्थित

इस मौके पर तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, रेंज क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि यशवंत सिंह चौहान, खांकरा दिनेश चंद्र जोशी, रुद्रप्रयाग संजय कुमार, थानाध्यक्ष ऊखीमठ सुरेश चंद्र बलूनी सहित वन विभाग, राजस्व विभाग सहित बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था।

यह भी पढ़ें - Pithoragarh: लोकसभा चुनाव तक सुनाई देगी पीएम मोदी के संबोधन की गूंज, भाजपा ने बनाई चुनावी भूमिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।