विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्फबारी से बाबा केदार का अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी छह इंच बर्फ... भक्तों की भारी भीड़

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 02:10 PM (IST)

केदारनाथ धाम और हिमालयी चोटियों पर गुरुवार से हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है, जहां धाम में छह इंच तक बर्फ जम गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। केदारनाथ धाम समेत हिमालयी चोटियों पर गुरुवार से हो रही बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई।

Untitled-9 copy

केदारनाथ धाम में करीब छह इंच तक बर्फ जम गई है, जबकि बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़े रहे। वहीं, जनपद के निचले क्षेत्रों में बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

Untitled-10 copy

गुरुवार सुबह से ही केदारनाथ धाम और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई, जो शुक्रवार को भी जारी रही।

Untitled-13 copy

धाम पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने बर्फबारी के बीच हिमालय के मनमोहक नजारों का आनंद लिया, लेकिन उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ा। बर्फ की सफेद चादर से ढकी चोटियों के चलते क्षेत्र में सर्दियों की आहट तेज हो गई है।

Untitled-11 copy

बीते दिनों तक जनपद के निचले इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन गुरुवार को बादलों की आवाजाही, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक बढ़ने से स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी बढ़ा दिया है।

Untitled-12 copy

बदलते मौसम का असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रवास करने वाले भेड़पालकों पर भी पड़ने लगा है। बुग्यालों और जंगलों में भेड़-बकरियों के साथ रहने वाले पालकों ने बढ़ती ठंड और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए अपने पशुधन के साथ निचले इलाकों में स्थित गांवों की ओर लौटना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 'अर्णब' का असर: बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, हेली सेवाएं बंद ... आज पांच जिलों में अलर्ट

यह भी पढ़ें- शीतकाल के लिए 10 नवंबर को गंगोत्री धाम तो 11 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के बंद होंगे कपाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।