विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ-त्रियुगीनारायण ट्रैक पर दो नरकंकाल और मिले, सर्च अभियान जारी

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 04:10 AM (IST)

केदारनाथ-त्रियुगीनारायण ट्रैक पर नरकंकालों के मिलने का सिलसिला जारी है। सर्च अभियान के तीसरे दिन दो और कंकाल मिले।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ-त्रियुगीनारायण ट्रैक पर नरकंकालों के मिलने का सिलसिला जारी है। सर्च अभियान के तीसरे दिन दो और कंकाल मिले। डीएनए लेने के बाद इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन दिनों में अब तक कुल 33 नरकंकाल मिल चुके हैं। वहीं, आज अस्थियों को विधिवत रूप से सोन और मंदाकिनी नदी के संगम में विसर्जन किया गया। साथ ही हरिद्वार व इलाहाबाद मे भी अस्थि विसर्जन के लिए कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम ट्रैक पर नरकंकालों की तलाश में जुटी है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि त्रियुगीनारायण से सात किलोमीटर दूर गौरीखर्क से केदारनाथ के बीच पड़ने वाले रूट का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। जंगल के साथ ही गुफाओं में भी कंकालों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें: उत्तराखंड का ये गांव अब है भूतों का अड्डा, यहां दिन में भी नहीं आता कोई

एसपी के मुताबिक जल्द ही दो टीमें केदारनाथ के निकट वासुकीताल और कालीमठ के पास चौमासी ट्रैक पर भेजी जाएंगी। इसके लिए देहरादून से एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया है।

पढ़ें: केदारनाथ मंदिर की है अनोखी कहानी, भूमि में समा गए थे शिव

उनके साथ स्थानीय पुलिस के जवानों की मदद से अभियान चलाया जाएगा। ये टीमें स्थानीय लोगों को भी अपने साथ शामिल करेंगी। एसपी ने बताया कि गुप्तकाशी के पुलिस उपाधीक्षक सीएस चौहान को सर्च अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

पढ़ें:-उत्तराखंड: त्रियुगीनारायण ट्रेक पर अब भी मौजूद हैं नर कंकाल

पढ़ें: उत्तराखंड: एक साल तक छिपाए रखा त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक पर नरकंकालों का राज!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।