Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand News: आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सुरक्षा के इंतजाम हुए चौकस, ये रहेगा शिड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 05:14 AM (IST)

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह गुरुवार को केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन करेंगे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्र ...और पढ़ें

    आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह (फाइल फोटो)
    आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह (फाइल फोटो)

    रुद्रप्रयाग जागरण संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह गुरुवार को केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन करेंगे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    राज्यपाल 28 सितंबर सुबह 7.10 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकाप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल 7.55 से 9.20 बजे तक केदारनाथ धाम में रहेंगे।

    इसके बाद आइटीबीपी हेलीपैड मलारी (चमोली) के लिए प्रस्थान करेंगे और आइटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात करेंगे। अपराह्न 11.10 बजे मलारी से प्रस्थान के बाद अपराह्न 11.25 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। बदरीनाथ धाम से अपराह्न 12.25 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।