Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रप्रयाग में मौसम सामान्य, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे; केदारनाथ यात्रा सुचारू

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:41 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में मौसम सामान्य बना हुआ है और प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, जिससे केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जनपद में रविवार सुबह मौसम सामान्य रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में हल्के बादल छाए रहे।

    न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली तीनों तहसीलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई।

    जनपद की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी सामान्य बना हुआ है। अलकनंदा नदी का जलस्तर 624.70 मीटर, मंदाकिनी 623.60 मीटर, गंगानगर 799.70 मीटर तथा गौरीकुंड में 1973.85 मीटर दर्ज किया गया, जो सभी अपने-अपने चेतावनी स्तर और खतरे के निशान से नीचे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नदियों का जलस्तर पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।

    सड़क मार्गों की स्थिति पर नजर डालें तो राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पूरी तरह खुले हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग का एक मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चार मार्ग तथा एनपीसीसी का एक मार्ग अवरुद्ध है, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।

    प्रशासन के अनुसार श्री केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तैयारी बनाए रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को देने के निर्देश दिए हैं।