विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में आज मौसम साफ: ऊखीमठ में हुई 7.20 MM बारिश, चार रास्ते अभी भी बंद

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:08 AM (IST)

रुद्रप्रयाग में आज मौसम साफ है, जबकि ऊखीमठ में बीते 24 घंटे में 7.20 मिमी बारिश दर्ज की गई। नदियों ...और पढ़ें

केदारनाथ की फाइल फोटो।

केदारनाथ की फाइल फोटो।

HighLights

  1. रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में आज मौसम साफ रहा

  2. ऊखीमठ में 7.20 मिमी बारिश, चार मोटर मार्ग बंद

  3. नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से काफी नीचे

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह उत्तराखंंड के रुद्रप्रयाग में मौसम साफ है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में ऊखीमठ तहसील क्षेत्र में 7.20 मिमी बारिश हुई, जबकि रुद्रप्रयाग और जखोली में बारिश दर्ज नहीं की गई।

मंगलवार सुबह आठ बजे अलकनंदा नदी का जलस्तर 623.08 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर 626 मीटर और खतरे के निशान 627 मीटर से नीचे है। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर 622.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका चेतावनी स्तर 625 और खतरे का निशान 626 मीटर है।

गंगानगर में नदी का जलस्तर 799.54 मीटर तथा गौरीकुंड में 1973.45 मीटर दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर भी जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे है।

ऊखीमठ में 7.20 मिमी बारिश, चार मोटर मार्ग बंद

सड़क मार्गों की स्थिति के अनुसार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग खुले हैं। लोक निर्माण विभाग के दो तथा पीएमजीएसवाई के दो मार्ग वर्तमान में बंद हैं। एनपीसीसी के किसी मार्ग के बंद होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- कब होगी उत्तराखंंड से मानसून की विदाई? IMD ने दिया अपडेट, आज उत्तरकाशी-नैनीताल सहित 7 जिलों में हल्की बारिश

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित विभागों को प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी का उच्चतम स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य क्षति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के नए एएसपी बने देव व्रत जोशी, उत्तराखंड में 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला