विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ माह की बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में कूदी महिला, लापता

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 31 Aug 2018 06:14 PM (IST)

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में एक महिला पारिवारिक कलह के चलते अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ मंदाकिनी नदी में कूद गर्इ।

डेढ़ माह की बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में कूदी महिला, लापता
डेढ़ माह की बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में कूदी महिला, लापता

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अंतर्गत गंगानगर मोटरपुल से एक महिला ने डेढ़ माह के बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके बच्ची की खोजबीन शुरू की। नदी में पानी का तेज बहाव होने से देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया था।

शुक्रवार को लगभग दोपहर एक बजे गंगानगर-विजयनगर मोटरपुल से 27 वर्षीय अंजू देवी पत्नी विक्की ङ्क्षसह निवासी डोबल्या तिमली बडमा, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग ने अपने डेढ़ माह की नवजात बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे तथा महिला की खोजबीन शुरू की गई।

एनडीआरएफ की टीम ने गंगानगर से रुद्रप्रयाग संगम स्थल तक कई स्थानों पर महिला की खोजबीन की, लेकिन नदी का तेज बहाव होने से देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था। महिला के आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी सुबोध ममगाई ने बताया कि महिला के ससुराल व मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। महिला का पति गुडग़ांव में नौकरी करता है। महिला बच्ची को टीका लगाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाई थी।

यह भी पढ़ें: महिला दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे से मिले दो सुसाइड नोट

यह भी पढ़ें: बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: घर में अकेली छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या