यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बिहार के मजदूर की उत्तराखंड में पिटाई, सिर मुंडवाकर मुंह किया काला; गिरफ्तार
Uttarakhand उत्तराखंड में बिहार के एक मजदूर की पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल बिहार का दिल जफर उत्तराखंड में राजमिस्त्री का काम करता था। उसके ऊपर ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड के टिहरी जिले में बिहार के मजदूर की पिटाई हुई है
- मजदूर पर नाबालिग को डरा धमका दुष्कर्म का आरोप है
- पीड़िता के गर्भवती होने पर इसका पता चला
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जिले में बिहार के एक व्यक्ति का मुंह काला कर घुमाने का मामला सामने आया है। कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत बडियारगढ़ के तेगढ़ बाजार क्षेत्र में गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में राजस्व पुलिस ने मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के छह माह की गर्भवती होने पर ग्रामीणों व स्वजन को इसका पता चला।
गुस्साए लोगों ने आरोपित युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई करते हुए उसके सिर के बाल भी काटे और मुंह काला किया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर भी पहुंची। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामला सिविल पुलिस को सौंपा गया।
बिहार का रहने वाला है युवक
जानकारी के अनुसार छह माह पहले आरोपित युवक दिल जफर (23) ने नाबालिग को डरा धमका कर दुष्कर्म किया था। आरोपित राजमिस्त्री का काम करता है और मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। गांव में उसका आना-जाना था। पीड़िता के करीब छह माह की गर्भवती होने और शारीरिक बदलाव होने पर मामला प्रकाश में आया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बताई।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime: बहला फुसलाकर युवती को पिज्जा खिलाने ले गया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी; गिरफ्तार
बाल काट कर मुंह किया काला
इसके बाद से विगत चार दिनों से ग्रामीण व स्वजन आरोपित को ढूंढ रहे थे। शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोपित को तेगढ़ बाजार क्षेत्र में देखा तो आक्रोशित हो गए और तेगढ़ बाजार में ही आरोपित युवक को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। उसका मुंह काला करने के साथ ही उसके सिर के बाल भी काटे।
खबरें और भी
पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर भी पहुंची। राजस्व पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
प्रशासन और पुलिस इस मामले पर अभी कुछ ज्यादा कहने से भी बच रहा है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मामला सिविल पुलिस को सौंपा गया। अब कीर्तिनगर पुलिस इस मामले पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।