Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवप्रयाग : आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, कई बकरियों को बना चुका था निवाला

    Updated: Tue, 25 Nov 2025 07:29 PM (IST)

    देवप्रयाग के गोर्ती कांडा गांव में आतंक मचाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने उसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। गुलदार ने कई बकरि ...और पढ़ें

    भटगांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। सुधि पाठक

    भटगांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। सुधि पाठक

    HighLights

    1. बच्चे और महिला पर की थी हमले की कोशिश 

    2. वन विभाग ने भटगांव व सजवाण में लगाए पिंजरे

    संवाद सूत्र, जागरण, देवप्रयाग : देवप्रयाग शहर के समीप गोर्ती कांडा गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार भटगांव में लगाए गए पिंजरे में मंगलवार तड़के कैद हो गया।

    गुलदार के कैद होने पर की खबर मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और उसे देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ बढ़ती देख वन विभाग ने पिंजरे को ढककर रेंज कार्यालय देवप्रयाग तक पहुंचाया और वहां से गुलदार को रेस्क्यू केंद्र भेज दिया।

    रेंज अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि गुलदार गोर्ती कांडा गांव के आसपास काफी समय से डेरा जमाए हुए था। कई बकरियों को वह निवाला बना चुका था। इसके बाद वन विभाग ने दो दिन पहले भटगांव व सजवाण कांडा इंटर कालेज के पास दो पिंजरे लगाए थे।

    भटगांव में लगाए गए पिंजरे में रविवार सुबह करीब छह बजे बकरी को शिकार बनाने आया गुलदार उसमें कैद हो गया। गुलदार की उम्र करीब छह वर्ष होगी।

    बता दें, तीन दिन पहले गुलदार ने एक बच्चे व महिला पर हमले की कोशिश की थी, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने रेंजर का घेराव किया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से यहां दो पिंजरे लगाए गए थे। गांव वासियों का कहना है कि यहां अभी और भी गुलदार हो सकते हैं, उन्हें भी पिंजरे में कैद किया जाना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- रात में कुत्तों का शिकार करने के लिए घर में घुसा गुलदार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    यह भी पढ़ें- Srinagar: बहू के साथ घास काट रही सास को गुलदार ने मारा, ले गया झाड़ी की तरफ घसीटकर; कोटी गांव में दहशत

    खबरें और भी