यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक, अंकिता हत्याकांड में सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
Vanatara Resort Case Update महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर् ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, नई टिहरी। Vanatara Resort Case: महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया।
बौराड़ी सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में सबसे पहले अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला (Jyoti Rautela) ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी।
अंकिता हत्याकांड की सीबीआइ जांच कर दोषियों को मिलनी चाहिए सजा
उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड (Ankita Murder Case) की सीबीआइ जांच कर दोषियों को तत्काल कड़ी सजा मिलनी चाहिए लेकिन राज्य सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार देवभूमि में शराब को बढ़ावा देकर यहां के युवाओं को नशे की ओर धकेलना चाहती है। रोजगार की बात छोड़कर सरकार प्रदेश में शराब को बढ़ावा देकर यहां की शांत वादियों को दूषित करने का काम कर रही है इसके खिलाफ भी आंदोलन चलाया जाएगा।
जनता को वास्तविकता से कराया जाएगा अवगत
कांग्रेस के प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में बेरोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वर्षों से विभागों में नियुक्तियां नहीं की गई जिस कारण युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश की जनता परेशान है।
इस अवसर पर कहा गया कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर जनता को वास्तविकता बताई जाएगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें - Dehradun: कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने UP CM को पत्र देकर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी भूमि का उठाया मामला
इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री अनीता थपलियाल, सुमेरी बिष्ट, दर्शनी रावत, सुमना रमोला, ममता उनियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल आदि मौजूद थे।

