Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गहरी खाई में लुढ़क रहा था मैक्स वाहन, तभी इस चमत्कार से बची नौ की जान

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 22 May 2018 05:06 PM (IST)

    देवप्रयाग के निकट एक मैक्स वाहन गहरी खाई की तरफ लुढ़क रहा था कि तभी चमत्कार हुआ और नौ लोगों की जान बच गई। पुलिस ने सभी सवारियों को वाहन से सुरक्षित बा ...और पढ़ें

    गहरी खाई में लुढ़क रहा था मैक्स वाहन, तभी इस चमत्कार से बची नौ की जान
    गहरी खाई में लुढ़क रहा था मैक्स वाहन, तभी इस चमत्कार से बची नौ की जान

    टिहरी, [जेएनएन]: इसे चमत्कार ही कहेंगे की गहरी खाई की ओर तेजी से लुढ़क रहा मैक्स वाहन अचानक रुक गया। इससे वाहन में सवार सभी नौ लोगों की जान बच गई। 

    यह वाक्या ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह देवप्रयाग से दिल्ली के लिए एक मैक्स वाहन रवाना हुआ। इसमें नौ लोग सवार थे। देवप्रयाग से करीब छह किलोमीटर आगे जाने के बाद शिवमूर्ति के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई की ओर तेजी से जाने लगा। 

    खाई में आल वेदर रोड के निर्माण का मलबा फेंका हुआ था। इसमें मिट्टी के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी थे। अचानक वाहन इस मलबे में अटक गया। शोरगुल होने पर स्थानीय पुलिस के साथ ही ग्रामीण भी मदद को मौके पर पहुंचे। किसी तरह वाहन को रस्सी से बांधकर खाई में गिरने से रोका गया। इसके बाद सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

    एस आई सुधांशु कौशिक ने बताया वाहन में नौ लोग सवार थे। सभी को वाहन से निकालकर सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया। चालक गुरुनाम सिंह रावत ने बताया कि वाहन में देवप्रयाग सहित निकटवर्ती गांवों के लोग सवार थे, जिनमे दो महिला भी शामिल थीं।

    यह भी पढ़ें: पौड़ी में कार के खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत

    यह भी पढ़ें: खाई की ओर लुढ़क रही थी कार, तभी इस वजह से अटकी; पांच घायल

    यह भी पढ़ें: मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चार की मौत, सात घायल

    खबरें और भी