टिहरी: नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे सिद्धपीठ सुरकंडा देवी के मंदिर, मां के दर्शन कर लगाया 2 घंटे का ध्यान
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने टिहरी के सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन किए और दो घंटे तक ध्यान लगाया। ...और पढ़ें

मां सुरकंडा देवी मंदिर में प्रवास के दौरान प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचाते पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू। जागरण
HighLights
नवजोत सिद्धू ने मां सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन किए।
मंदिर परिसर में दो घंटे तक ध्यान में लीन रहे।
सिद्धू तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर टिहरी में।
संवाद सूत्र, चंबा (टिहरी)। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने तीन दिवसीय दौरे पर टिहरी जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे।
अपने इस निजी दौरे के दौरान उन्होंने पूरी सादगी के साथ माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में सिद्धू को अपने बीच पाकर श्रद्धालु और उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित नजर आए, जिसके बाद सिद्धू ने भी बड़ी आत्मीयता से उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
दो घंटे तक लीन रहे ध्यान में
मां सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू मंदिर परिसर में ही करीब दो घंटे तक ध्यान में बैठे रहे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
आध्यात्मिक प्रवास पर हैं सिद्धू
मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू इस समय तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर हैं।
वे तीन दिनों तक लगातार मंदिर में आकर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और प्रत्येक दिन दो घंटे का ध्यान लगाएंगे।
उन्होंने बताया कि सिद्धू की इस सिद्धपीठ के प्रति गहरी आस्था है। इससे पहले मई माह में भी वे मां सुरकंडा के दरबार में ध्यान लगाने आए थे। वर्तमान में वे चंबा के एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं।