विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पतंजलि ने आपदा पीड़ित बच्चों के लिए खोला आवासीय सेवा आश्रम

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 03 Jun 2017 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 09:07 PM (IST)

आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा के लिए पतंजलि सेवा आश्रम व संस्कृति गुरुकुलम का विधिवत लोकार्पण कर दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आज इसका लोकार्पण किया।

पतंजलि ने आपदा पीड़ित बच्चों के लिए खोला आवासीय सेवा आश्रम
पतंजलि ने आपदा पीड़ित बच्चों के लिए खोला आवासीय सेवा आश्रम

टिहरी, [जेएनएन]: आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा के लिए पतंजलि सेवा आश्रम व संस्कृति गुरुकुलम का विधिवत लोकार्पण कर दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आज इसका लोकार्पण किया। 

देवप्रयाग के मूल्या गांव में करीब 25 करोड़ की लागत से बने इस सेवाश्रम में आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है। 

इसमें उन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी जिनके परिवारों में कमाने वाला आपदा का शिकार हो गया था या फिर जिन बच्चों के माता पिता दोनों ही आपदा का शिकार हो गए थे। 

इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्माण के लिए इन्हें गोद ले लिया था। ऐसे बच्चों की संख्या 117 है। पतंजलि योगपीठ उनके रहने खाने और पढ़ने-लिखने की उचित व्यवस्था अपने स्तर पर कर रहा है। सभी बच्चे पांच से लेकर 14 वर्ष की उम्र तक के हैं। 

लोकार्पण समारोह में विद्यालय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद कंडारी स्वामी, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी मुक्तानन्द महाराज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव बोले, 21वीं सदी होगी योगसंस्कृति की

यह भी पढ़ें: 900 से अधिक जड़ी-बूटी समेत अन्य पेड़-पौधे हैं पतंजलि उद्यान में

यह भी पढ़ें: देवप्रयाग पहुंचे बाबा रामदेव, निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का कार्य देखा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।