Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी SSP श्वेता चौबे ने जवानों के साथ दौड़कर बढ़ाया मनोबल, प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

    Updated: Fri, 08 May 2026 07:46 PM (GMT+05:30)

    नई टिहरी के पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ दौड़कर उनका मनोबल बढ़ाया, जहां परेड और आधुनिक शस्त्रों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। ...और पढ़ें

    पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे जवानों के साथ दौड़ लगाती हुई।

    पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे जवानों के साथ दौड़ लगाती हुई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नई टिहरी। पुलिस लाइन चंबा में आयोजित परेड व प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस कर्मिकों ने उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।

    परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे ने स्वयं मैदान में दौड़ लगाकर जवानों का हौसला बढ़ाया, जिससे पुलिस बल में नया उत्साह देखने को मिला।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को आधुनिक शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, रखरखाव और आपात परिस्थितियों में त्वरित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

    शस्त्र अभ्यास में पुलिस बल की फुर्ती, सामरिक तैयारी और अनुशासन देखने योग्य रहा। एसएसपी ने जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने, सजगता बनाए रखने और हर परिस्थिति में तत्पर रहने के निर्देश दिए।

    परेड का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब रहा, जब प्रतिकूल मौसम के बावजूद एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं जवानों के साथ दौड़ीं। उनके इस नेतृत्वकारी अंदाज ने पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।

    परेड की सलामी व ड्रिल अभ्यास के साथ आधुनिक शस्त्र संचालन और मेंटेनेंस का प्रशिक्षण भी कराया गया। जवानों की फिटनेस और सामरिक दक्षता को मजबूत करने के लिए विशेष अभ्यास आयोजित किए गए।

    वहीं, एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा स्थित व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय व प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

    उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने और व्यायामशाला में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स के आउटडोर व इंडोर प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में एसएसपी साहब ने जवानों संग लगाई दौड़, परखी अधीनस्थों की फिटनेस; बोले- परेड अनुशासन का अहम हिस्सा

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जवानों संग दौड़े एसएसपी नवनीत सिंह, बढ़ाया हौसला