विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएसएस कैंप में चल रहा था योग और मेडिटेशन, अचानक चिल्‍लाने के बाद बेहोश होने लगे छात्र

Published: Sun, 05 Jan 2025 05:22 PM (IST)

एनएसएस कैंप में योग और मेडिटेशन के दौरान छात्र-छात्राओं के चिल्लाने और बेहोश होने से अफरातफरी मच गई। आठ छात्रों ...और पढ़ें

Uttarakhand news: छात्र-छात्राओं के चिल्लाने व बेहोश होने पर मची अफरातफरी. File
Uttarakhand news: छात्र-छात्राओं के चिल्लाने व बेहोश होने पर मची अफरातफरी. File

HighLights

  1. सभी की हालत बताई जा रही अब सामान्य
  2. अभिभावकों की बैठक आयोजित कर शिविर स्थगित कर दिया

संवाद सूत्र, कंडीसौड़। Uttarakhand news: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कमांद में बीती शनिवार सांय को एनएसएस शिविर में योग व मेडिटेशन के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं के चिल्लाने व बेहोश होने पर मची अफरातफरी के बाद स्थिति सामान्य होने पर रविवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित कर शिविर स्थगित कर दिया गया।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कमांद में शीतकालीन अवकाश के साथ ही एनएसएस का शिविर अपने ही विद्यालय में प्रारंभ हुआ था। शिविर में स्वयंसेवियों को विभिन्न क्रियाकलापों के अतिरिक्त अभिभावक संघ अध्यक्ष के आग्रह पर आर्ट ऑफ लिविंग देहरादून से मोनिका अग्रवाल व सत्य अग्रवाल बच्चों को योग एवं मेडिटेशन कराने के लिए आए थे।

ट्रैकरों के लिए उत्‍तराखंड में खास सौगात, केदारकांठा के बर्फ से ढके पहाड़ और बांसुरी वाले बाबा देते हैं अनूठा एहसास

तुरंत अस्पताल व पुलिस को सूचित किया

शनिवार शाम तीन बजे से स्वयंसेवी छात्र छात्राओं को योग व मेडिटेशन करवाया जा रहा था। शाम लगभग साढ़े चार बजे अचानक एक छात्र चिल्लाया और उसके बाद एक-एक कर सात और छात्राएं भी चिल्लाने व बेहोश होने लग गई। सूचना मिलते ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विद्यालय प्रवक्ता समर विजय नेगी कार्यक्रम हाल में पहुंचे। तुरंत अस्पताल व पुलिस को सूचित किया। पीएचसी कमांद से डा. अदिति शंकर व फार्मासिस्ट भानु नौटियाल विद्यालय पहुंचे।

सभी आठ छात्रों को प्राथमिक उपचार के साथ ही पास ही स्थित अस्पताल लाया गया। कुछ ही देर में ओआरएस घोल पिलाने के साथ छात्र सामान्य हो गए। एक छात्रा अंजली कक्षा 11 ने पेटदर्द की शिकायत की जिसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। वह भी सामान्य होकर रविवार प्रातः आठ बजे घर पहुंच गई है।

संभलकर! नैनीताल में पर्यटकों को निशाना बना रहे अपराधी, पुलिस ने एक को दबोचा; तब सामने आया सच

थानाध्यक्ष सुखपाल मान व पुलिस टीम की उपस्थिति में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा रात ही घटना की सूचना पर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों के साथ घर भेज दिया था। रविवार को थानाध्यक्ष सुखपाल मान की उपस्थिति में अभिभावकों की बैठक आयोजित कर शिविर को स्थगित कर दिया गया। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहन डोभाल ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद बैठक कर शिविर स्थगित कर दिया गया है।

शीतकाल में पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन व मेडिटेशन का अभ्यास नहीं होने यह स्थिति बनी ऐसी स्थिति बनी है। ऐसा प्राय हो जाता है। - डा. अदिति शंकर, चिकित्साधिकारी पीएचसी कमांद

प्रवासी बालिका ने विंटर कैंप में बच्चों को बांटी स्टेशनरी

डोईवाला: प्रवासी उत्तराखंडी बालिका पियाली ने पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट में छात्र छात्राओं को स्टेशनरी व फल वितरित किए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरी ग्रांट में लगाए गए विंटर कैंप में 6 सरकारी विद्यालयों के लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं को पेन ,पेंसिल, कापी व स्टेशनरी के सामान के साथ ही फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

पर्यावरण के प्रत्येक घटक को सुरक्षित रखना हम सब का परम कर्तव्य है। उनकी ओर से रविवार को विश्व पक्षी दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि अपने घरों की छत पर छोटे-छोटे पक्षियों के लिए उचित भोजन, जल, रहने की व्यवस्था भी करनी चाहिए।

साथ ही वेस्ट मेटेरियल, प्लास्टिक की बोतल से पक्षियों के लिए भोजन रखने के लिए पात्र भी बनाना सिखाया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने प्रवासी उत्तराखंडी बालिका पियाली को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की इसी प्रकार सहायता अवश्य करनी चाहिए।

क्योंकि समाज को सबसे ज्यादा यही प्रभावित करते है। इस अवसर पर भरत शर्मा, विकास कुमार, प्रधानाध्यापिका नीरा, प्रधानाध्यापक अनिल असवाल, संगीत गौतम, हरि कृष्ण, अंजू प्रजापति, अनीता चौहान, विजय लक्ष्मी, गौरव, जितेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।