Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tehri Acro Festival में देश-विदेश के पायलटों ने हवा में दिखाए करतब, दर्शकों ने दांतों तले दबा ली अंगुली

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 04:40 PM (IST)

    नई टिहरी के कोटी कॉलोनी में आयोजित चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल और नेशनल एसआईवी चैंपियनशिप के दूसरे दिन देश-विदेश के 57 पायलटों ने पैराग्लाइडिंग के ...और पढ़ें

    HighLights

    1. टिहरी एक्रो फेस्टिवल में 57 पायलटों ने पैराग्लाइडिंग करतब दिखाए।

    2. उत्तराखंड सरकार टिहरी को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बना रही है।

    3. डिजिटल अनुभव से पर्यटन को तकनीक से जोड़ा जा रहा है।

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जिला मुख्यालय के कोटी कालोनी में आयोजित चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल एसआइवी चैंपियनशिप के दूसरे दिन देश-विदेश के पायलटों ने पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

    वहीं, एसआइवी चैंपियनशिप के तहत कुल 57 पायलट ने तीन राउंड की दूसरे दिन की प्रतियोगिता में भाग लिया।

    टिहरी एक्रो फेस्टिवल में 57 पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 25 प्रतिभागी अन्य देशों से हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को मौसम खराब होने के कारण प्रतापनगर पैराग्लाइडिंग प्वाइंट से विजिबिलिटी नहीं होने के कारण उड़ानें संभव नहीं हो सकी। जिसके चलते कुठ्ठा प्वाइंट से एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

    बताया कि एक्रो फेस्टिवल के अंतर्गत भारत सहित विदेशों से पहुंचे पर्यटकों ने हवा में कलाबाजी सहित अन्य प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।

    जिसने आयोजकों सहित कोटी कालोनी में आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया।

    इसके अलावा एसआइवी चैंपियनशिप के दूसरे दिन तीन राउंड आयोजित किए गए। जिसमें सभी पायलट प्रतिभागियों के प्रदर्शन की तालिका बनाई गई है। अंतिम दिन पायलटों के प्रदर्शन तालिका के आधार पर विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी।

    टिहरी की साहसिक पहचान को वैश्विक मंच पर ला रही सरकार

    उत्तराखंड सरकार ने टिहरी इंटरनेशनल एक्रो फेस्टिवल एंड एसआइवी चैंपियनशिप 2026 के माध्यम से राज्य को विश्वस्तरीय एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

    27 से 30 जनवरी तक आयोजित इस आयोजन को सरकार ने एक आकर्षक डिजिटल और एआइ-आधारित अनुभव के जरिए आमजन तक पहुंचाया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत प्रदर्शित किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही बिना किसी ऐप डाउनलोड किए टिहरी की वादियों और पैराग्लाइडिंग के रोमांच का वर्चुअल अनुभव मिल रहा है।

    अत्याधुनिक डिजिटल कंटेंट के जरिए पर्यटन को तकनीक से जोड़ा गया है। यह नवाचार फ्यूचर-रेडी उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करता है, जिससे राज्य की वैश्विक पहचान मजबूत हो रही है और युवा पीढ़ी को पर्यटन एवं आर्थिक विकास से जोड़ने में मदद मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- Tehri Acro Festival में पैराग्‍लाइडरों ने बांधा समां, हवा में करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

    खबरें और भी