Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंतनगर में 119वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू, उन्नत बीज और कृषि नवाचारों पर जोर

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 11:23 AM (IST)

    पंतनगर के जीबी पंत विश्वविद्यालय में 16 मार्च तक 119वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू हो गया है। 'सशक्त महिला-समृद्ध खेती' थीम पर आधारित इस चार दिवसीय म ...और पढ़ें

    बीजों के खरीदारी में किसानों को मिलेगा विशेष छूट. Jagran

    बीजों के खरीदारी में किसानों को मिलेगा विशेष छूट. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पंतनगर । जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में आज से 16 मार्च तक होने वाले चार दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का थीम ‘सशक्त महिला-समृद्ध खेती’ है।

    इस मेले में किसानों को उन्नत धान, बागवानी और सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि अनुसंधान से जुड़े नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें पंत विश्वविद्यालय ने मिलेट्स पर जोर देते हुए कोदो, झिंगोरा और मडुआ जैसी पारंपरिक फसलों की बढ़ती महत्ता और उनकी संभावित उच्च बाजार कीमतों को ध्यान में रखते हुए विवि के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित तकनीकी जानकारी को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

    मेले में विश्वविद्यालय की ओर से विकसित खरीफ की विभिन्न फसलों और सब्जियों आदि की बीज प्रदर्शनी लगेगी। किसान मेले में छोटे-बड़े स्टालों सहित अब तक 350 स्टाल बुक हो चुके है, जिनमें 150 बड़े एवं 200 छोटे स्टाल है और इनकी अभी इनकी संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इस बार किसान मेले में 18 से 20 हजार से अधिक किसानों को आने की संभावना है। किसान मेले के विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेले की तैयारी पूर्ण कर ली है।

    यह भी पढ़ें- दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, मेरठ और पंतनगर जाएंगे 80 पशुपालक

    यह भी पढ़ें- पंतनगर में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, कहा- 'किसानों को दी गई मिलेट, एप्पल और कीवी मिशन की सौगात '