विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून रैली से लौट रही बस पलटी, 12 गंभीर रूप से घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 16 Mar 2019 10:54 PM (IST)

देहरादून में कांग्रेस की रैली से लौट रही बस जसपुर हाईवे स्थित नादेही पुल के पास वाहन को बचाने में ...और पढ़ें

देहरादून रैली से लौट रही बस पलटी, 12 गंभीर रूप से घायल
देहरादून रैली से लौट रही बस पलटी, 12 गंभीर रूप से घायल

उधमसिंह नगर, जेएनएन। देहरादून में कांग्रेस की रैली से लौट रही बस जसपुर हाईवे स्थित नादेही पुल के पास वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने एंबुलेंस वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

देहरादून में शनिवार को कांग्रेस की रैली थी। रैली में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निजी बस से गये थे। रैली के बाद कार्यकर्ता बस ( यूए 06 ई 0663) से लौट रहे थे। बस में करीब 23 लोग सवार थे। रास्ते मे जसपुर हाईवे स्थित नादेही पुल के पास अचानक सामने से वाहन आ गया। चालक रिहान वाहन को बचाने के चक्कर में बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इसमे चार महिला सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 

घायलों में लक्ष्मण सिंह राम सिंह, पंकज, सुरेश चंद, प्रताप सिंह, प्रदोष, सबीहा, सोनम, सानिया रिहान सहित 12 लोग हैं। इनमें से कुछ लोग रामनगर टांडा के और कुछ घायल गुलर भट्टी रामनगर के हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसमें दो की हालत ज्यादा गंभीर है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ी से लुढ़का मैक्स वाहन, चार की मौत; सात घायल

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली से बैजरो जा रही बोलेरो खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: मरीज को लेकर लौट रही कार नहर में गिरी, तीन की मौत; एक लापता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।