विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी-जीएसटी से हुई मौतों का हिसाब दे भाजपा: अखिलेश यादव

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 30 Aug 2018 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 09:18 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले केंद्र सरकार की हिटलरशाही से मरे लोगों का हिसाब कौन देगा।

नोटबंदी-जीएसटी से हुई मौतों का हिसाब दे भाजपा: अखिलेश यादव
नोटबंदी-जीएसटी से हुई मौतों का हिसाब दे भाजपा: अखिलेश यादव

रुद्रपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भाजपा पर जमकर तंज कसे। बोले, केंद्र सरकार की हिटलरशाही से मरे लोगों का हिसाब कौन देगा। उन्होंने माना कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को जमीनी काम करना होगा। उत्तराखंड की अपनी अलग समस्याएं हैं, जिन पर हमारा ध्यान है। हम उत्तर प्रदेश की अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और वह दिन दूर नहीं, जब पार्टी उत्तराखंड में अपनी मजबूत पकड़ बनाएगी। निकाय चुनाव से इसी का श्रीगणेश होने जा रहा है। पार्टी दमखम के साथ सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव यहां एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था, जबकि पार्टी का हरिद्वार से सिर्फ एक सांसद था, आज स्थिति बदल चुकी है। हालांकि उन्होंने माना कि जितना जमीनी कार्य उत्तराखंड में किया जाना चाहिए था, वह नहीं हो सका। यमुना एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की इस उपलब्धि के दूसरे राज्य कायल हैं। यहां तक कि केंद्र सरकार भी ऐसी ही सड़कें अन्य जगह बनाने पर विचार कर रही है। हाल ही में भारत आए कोरिया के राष्ट्रपति जिस ट्रेन में बैठकर प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे, वह काम भी सपा का था।

उन्होंने उत्तराखंड में इलेक्ट्रानिक या मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट की आवश्यकता जताई। वहीं नोटबंदी और जीएसटी पर भाजपा को घेरा। कहा, केंद्र के इन दोनों फैसलों से हुई मौतों का जवाब कौन देगा। उन्होंने कहा कि लोग कारोबार बंद रहे हैं। जीएसटी का असर हर कारोबारी गतिविधि पर पड़ा है। अब नौकरी और रोजगार नहीं मिलने वाले। अखिलेश ने कहा कि सपा ने उत्तरप्रदेश में 18 लाख लैपटॉप छात्रों को दिए, भाजपा ने क्या दिया? वह तो लोगों को बांटने का काम कर रही है। गैस और चूल्हे के नाम पर भाजपा ने लोगों को ठगा है। उन्होंने निकाय चुनाव को ग्रास रूट का चुनाव बताते हुए कहा कि पार्टी अपने सिंबल पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

ध्यान हटाने के लिए शिवपाल ने बनाई पार्टी

अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह की नई पार्टी पर भी चुटकी ली। बोले, सपा सेकुलर मंच सिर्फ लोगों का ध्यान बांटने के लिए बना है। पारिवारिक विवाद पर अखिलेश कुछ नहीं बोले, सिर्फ इतना भर कहा कि सपा उनके पिता मुलायम सिंह यादव की ही बनाई हुई पार्टी है।

योगी ही बताएं, कौन सांप और कौन बिच्छू

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ की उस टिप्पणी पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने मायावती के सपा के साथ जाने पर सांप से दोस्ती की बात कही थी। बोले, सांप कौन है और बिच्छू कौन, यह योगी ही बताएं। बोले, पहले उन्होंने मायावती के साथ पर सांप और छछूंदर कहकर टिप्पणी की थी, लेकिन हाल देख लिया। उपचुनाव में उन्हें बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा। जिस घर में मैं रहता था, उसे योगी जी ने गंगाजल से धुलवाया। 

यह भी पढ़ें: सरकार में यदि साहस है तो तत्काल कराए निकाय चुनाव: धस्माना

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली, जनहित के मुद्दों पर कोर्ट में लगातार हार रही है सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।