सेना की मेडिकल विंग में लेफ्टिनेंट डॉ बने उत्तराखंड के आयुष त्रिपाठी, बहन भी आर्मी में डॉक्टर
गदरपुर के आयुष त्रिपाठी भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में लेफ्टिनेंट व डॉक्टर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है ...और पढ़ें

भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में लेफ्टिनेंट व डॉक्टर बने आयुष त्रिपाठी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गदरपुर । आयुष त्रिपाठी ने भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वार्ड नंबर चार गदरपुर निवासी आयुष त्रिपाठी, राजकीय इंटर कालेज में कार्यरत शिक्षक आदर्श प्रिय त्रिपाठी के पुत्र हैं। उनकी मां अंजू त्रिपाठी गृहिणी है। उनकी बहन डा. अक्षिता त्रिपाठी भी चिकित्सक के रूप में देश सेवा कर रही हैं। एक ही परिवार के दो बच्चों का चिकित्सा क्षेत्र में देश सेवा से जुड़ना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
महाराष्ट्र के पुणे में 10 जुलाई को आयोजित समारोह में आयुष त्रिपाठी को भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में लेफ्टिनेंट एवं डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गई।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा नेता गुंजन सुखीजा, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार भुडडी, प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर, पुष्कर सिंह बिष्ट, सुरेश चंद, पूजा सिंह, रवि कुमार, ब्लाक अध्यक्ष ज्योति ग्रोवर, पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी, ज्योति चुग, पूनम ग्रोवर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने आयुष त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।